नक्सलियों ने 5 दिन में 5 सरकारी भवन उड़ाए
पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के यदुनाथपुर गांव में राजकीय मध्य विद्यालय भवन को नक्सलियों ने निशाना बनाया। नक्सलियों ने डायनामाइट लगाकर उक्त विद्यालय भवन को उड़ा दिया। इस घटना में भवन के तीन कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके पूर्व सोमवार रात प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने रोहतास थाने के धनसा गांव में एक विद्यालय भवन को उड़ाया जबकि उसी रात नौहटा थाना के सोली गांव में नक्सलियों ने एक पंचायत भवन को उड़ा दिया था।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने शनिवार रात तिलौथु थाना क्षेत्र में नवनिर्मित थाना भवन को विस्फोटक लगाकर ध्वस्त कर दिया तथा प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के भवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया था। इसी रात नक्सलियों का कहर एक सड़क निर्माण में लगी निजी कंपनी के कार्यालय पर भी टूटा। नक्सलियों ने इस कंपनी के 10 वाहनों को नक्सलियों ने फूंक डाला।
इधर, रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव इन घटनाओं को नक्सलियों की हताशा का परिणाम बताया है। वैभव ने शुक्रवार को कहा कि जिले में नक्सलियों लगातार हो रही अपने साथी की गिरफ्तारी से घबरा गए हैं और हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications