अमेरिका में चिकित्सक के हत्यारे को कैद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मई 2009 में जॉर्ज टिलर नाम के एक चिकित्सक की 52 वर्षीय स्कॉट रोयडर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सेडवीक काउंटी के जिला न्यायाधीश वारेन विलबर्ट ने गुरुवार को स्कॉट को 50 वर्ष कैद की सजा सुनाई। जॉर्ज गर्भपात कराने वाले चिकित्सक थे।
स्कॉट ने जनवरी में सुनवाई के दौरान आरोप स्वीकार करते हुए कहा था कि उसने जॉर्ज की हत्या अजन्मे बच्चों की रक्षा के लिए की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications