मप्र के सरकारी दफ्तरों में फिर चले एयर कंडीनशर
राज्य सरकार ने लगभग सात माह पहले सरकारी दफ्तरों में एसी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। इसके चलते अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक के दफ्तरों के एसी चलने बंद हो गए थे। इसका असर सरकारी कामकाज पर भी पड़ रहा था क्योंकि ज्यादातर अधिकारी ज्यादा देर तक अपने दफ्तर में ही नहीं बैठते थे।
मौसम के बदले रुख के बीच राज्य सरकार ने एक अप्रैल को आदेश जारी कर एसी के इस्तेमाल पर लगी रोक कुछ हिदायतों के साथ खत्म कर दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि आवश्यक होने पर ही एयर कंडीशनर का उपयोग करें। कार्यालय से बाहर होने अथवा अवकाश के समय एसी को बंद रखा जाए। इतना ही नहीं जिन कार्यालयों के एसी पुराने हो गए है उनकी मरम्मत कराई जाए और नए एसी खरीदते वक्त इस बात का ख्याल रखा जाए कि वे उर्जा दक्ष हों।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications