मारुति ने बढ़ाई कारों की कीमत
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी 'मारुति सुजुकी इंडिया' ने शुक्रवार को अपने सभी वाहनों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी। कंपनी ने यह कदम उत्पादन लागत में वृद्धि और नए उत्सर्जन मानकों के मद्देनजर उठाया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "उत्पादन लागत में हुई वृद्धि और विशेष प्रदूषण मानक (बीएस-4) के लागू हो जाने की वहज से 'मारुति सुजुकी इंडिया' ने कारों के कुछ मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।"
गौरतलब है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार ने वाहन निर्माता कंपनियों पर 'भारत स्टेज-4' नाम से एक मानक स्थापित किया है, जो एक अप्रैल 2010 से लागू हो गया।
मारुति ने रिट्ज और ए-स्टार कारों के दाम 1,000 रुपये बढ़ाया है, जबकि स्टाइलों और स्विफ्ट क्रमश: 2,500 और 3,750 रुपये मंहगी हो जाएंगी। कंपनी ने अन्य कारों जैसे डिजायर 7,000 रुपये और मध्यम आकार की एएसक्स4 की कीमत में 9,000 रुपये की वृद्धि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications