रेंजर पर सरकारी राशि गबन का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के मगुराहा क्षेत्र के रेंजर पुरुषोतम सिंह के खिलाफ बेतिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक मामला दर्ज किया गया है। उन पर सरकार के एक लाख 26 हजार रुपये गबन का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि चंपारण वन प्रमंडल (एक) के वन प्रमंडल पदाधिकारी एस़ चंद्रशेखर के लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications