ईरान के परमाणु मुद्दे का समाधान कूटनीति के जरिए हो: चीन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन के विदेश मंत्री यांग जिची ने ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलीली के साथ गुरुवार को हुई बातचीत में इस मसले पर अपने देश के रुख को दोहराया। जलीली चीन के दौरे पर हैं।
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने कहा कि उनका देश ईरान के परमाणु मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications