10 लाख के नकली डॉलर के साथ 3 गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन युवकों इकबाल, दिलीप और पंकज पांडे ने विनोद शर्मा नाम के व्यापारी से 10 लाख डॉलर की सौदेबाजी की। तय सौदे के मुताबिक विनोद ने तीनों युवकों को 10 हजार रुपये दे दिए। विनोद ने जब डॉलर का बैंक में परीक्षण कराया तो पता चला कि वह नकली हैं।
विनोद ने तीनों युवकों की विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक मकरंद देउस्कर ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि नकली डॉलर की सौदेबाजी करने वाले तीनों युवकों को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। देउस्कर के मुताबिक डॉलर पर एक मिलियन लिखा है जबकि 100 डॉलर से ज्यादा का डॉलर होता ही नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications