कश्मीर में आतंकवादियों ने पटरी उड़ाई
श्रीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने पटरी को विस्फोट करके उड़ा दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने गुरुवार देर रात पुलवामा के रत्निपोरा गांव के निकट पटरी को दो से तीन मीटर तक उड़ा दिया। पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है और जल्द ही इस मार्ग पर रेल सेवाएं बहाल हो जाएंगी।"
यह पहली बार है जब आतंकवादियों ने राज्य में रेल सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications