ईरान पर प्रतिबंधों पर वार्ता में चीन की भूमिका सराहनीय: अमेरिका
वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने ईरान पर उसकी परमाणु गतिविधियों की वजह से प्रतिबंधों को बढ़ाने के सदंर्भ में होने वाली चर्चा में चीन के शामिल होने के फैसले का स्वागत किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता बिल बर्टन ने गुरुवार को कहा, "चीन का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रपति बराक ओबामा महसूस करते हैं कि हम ईरान के मुद्दे पर वैश्विक समुदाय को एकजुट करने में सफल रहे हैं।"
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य चीन ईरान पर प्रतिबंधों का समर्थन करने से कतराता रहा है क्योंकि ईरान के साथ उसके नजदीकी आर्थिक संबंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications