भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक का कान काटा
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार बरगी विधानसभा क्षेत्र के चरगवां मंडल के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। तभी मंडल अध्यक्ष के दोनों दावेदार नरेश पटेल और अनिल गोटिया के बीच विवाद हो गया। दोनों में मारपीट की स्थिति बनी और नरेश का आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उसके कान को चबा डाला। नरेश को उपचार के लिए मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी तभी मतदाता सूची में नाम न होने पर नरेश ने आपत्ति जताई। इसी पर नरेश और अनिल का विवाद हो गया। इसके चलते अनिल ने नरेश का कान चबा डाला। अनिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का भाई बताया जाता है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications