बिहार में आग लगने से 100 घर जलकर राख
पुलिस के अनुसार गोपालपुर थाना के फुलवरिया गांव में शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक एक घर में आग लग गई। इस आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग ने करीब 100 घरों को चपेट में ले लिया, जिससे सभी घर जलकर राख हो गए।
इधर, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने बताया कि इस घटना में एक महिला के लापता होने की सूचना है, हालांकि अभी तक कोई शव बरामद नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये की संपति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications