उप्र में पुलिस फायरिंग में 5 घायल
मामला जिले के महुली थाने का है, जहां एक गांव में आग लगने के बाद देर से पहुंची दमकल की गाड़ी से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर ही धावा बोल दिया।
जिले के पुलिस अधीक्षक सुग्रीव गिरि ने संवाददाताओं को बताया कि आक्रोशित भीड़ ने महुली थाने पहुंचकर वहां तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों को मजबूरन हालात काबू में करने के लिए चार राउंड गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें पांच ग्रामीण घायल हो गए।
गिरि के मुताबिक सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन को एहितयातन गोरखपुर मेडिकल कालेज स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। गिरि ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से काबू में है, लेकिन तनावपूर्ण हैं, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications