संजय दत्त के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
आरोप पत्र प्रतापगढ़ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ए. के. तिवारी की अदालत में दाखिल किया गया।
संजय दत्त ने 16 अप्रैल 2009 को बीते लोक सभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ के के.पी.कॉलेज के मैदान में सपा की एक चुनावी रैली में मायावती को जादू की झ्झप्पी और पप्पी देने की बात कही थी।
जिला प्रशासन द्वारा रैली की पूरी वीडियोग्राफी की गई थी, जिसमें दत्त के बयान पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ कोतवाली नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications