भारत-सिंगापुर के बीच नौसेना अभ्यास शनिवार से
सिंगापुर भारतीय समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 'सिम्बेक्स' तीन से 16 अप्रैल तक चलेगा, जो दो अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित होगा। पहला अभ्यास अंडमान सागर में और दूसरा अभ्यास बंगाल की खाड़ी में होगा। यह श्रृंखला का 17वां अभ्यास है।
इससे पहले वर्ष 2009 में सिंगापुर तट पर यह अभ्यास हुआ था।
नौसेना के अधिकारी ने यहां कहा, "वर्षो से इस अभ्यास ने दो नौसेनाओं के बीच ताकत, क्षमता और आपसी विश्वास के विकास को प्रदर्शित किया है। इस अभ्यास में कई चीजों को शामिल किया जाता है।"
अधिकारी ने कहा कि दोनों नौसेनाओं के बीच विश्वास का स्तर काफी ऊंचा है। इस कारण वर्ष 2008 में मिसाइल प्रक्षेपण परीक्षण भी किया गया था, जो कभी-कभी अंतर्राष्ट्रीय अभ्यासों में संभव हो पाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications