परमाणु क्षतिपूर्ति कानून के प्रति भारत कटिबद्ध: अमेरिका
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक मंत्री रॉबर्ट ब्लेक ने गुरुवार को कहा कि भारत परमाणु क्षतिपूर्ति कानून के प्रति कटिबद्ध है। भारत में इस कानून के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
ब्लेक ने कहा, "भारत सरकार से हुई हमारी सभी बातचीत में भारत ने परमाणु समझौते के तहत क्षतिपूर्ति कानून के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।"
ब्लेक ने कहा, "मेरा सोचना है कि हाल ही में भारत में विपक्ष ने इस विधेयक के कुछ पक्षों का विरोध किया है। अब भारत सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस विधेयक को कैसे आगे बढ़ाती है।"
ब्लेक ने कहा, "इसके बावजूद भारत सरकार हमेशा कहती आई है कि वह इस विधेयक के प्रति कटिबद्ध है। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि ओबामा प्रशासन परमाणु समझौते के लिए प्रतिबद्ध है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications