इंद्रलोक-मुंडका मेट्रो शनिवार से शुरू होगी
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "15.1 किलोमीटर लंबे इस कॉरीडोर पर शनिवार सुबह 6 बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस रेल लाइन पर हम प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों के सफर करने की उम्मीद कर रहे हैं।"
डीएमआरसी अधिकारी ने बताया कि 15.1 किलोमीटर का सफर तय करने में अधिकतम 29 मिनट का समय लगेगा। इस रेल लाइन पर व्यस्त समय में 20 ट्रेंने चलाई जाएंगी। दो ट्रेनों के बीच चार से पांच मिनट का समय रखा गया है जबकि अन्य समय में इसे छह मिनट तक रखा जाएगा।
इंद्रलोक-मुंडका मेट्रो रेल लाइन पर कुल 14 स्टेशन होंगे जिनमें इंद्रलोक, अशोक पार्क मेन, पंजाबी बाग ईस्ट, शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार ईस्ट, पश्चिम विहार वेस्ट, पीरागढी, उद्योग नगर, सूरजमल स्टेडियम, नांगलोई, नांगलोई रेलवे स्टेशन, राजधानी पार्क और मुंडका स्टेशन शामिल हैं।
शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को एक समारोह के दौरान इस कॉरीडोर का उद्घाटन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications