नक्सलियों के भय से पार्टी छोड़ रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि उनके खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई अगर रोकी नहीं गई तो वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाएंगे।
राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता राधा कृष्ण किशोर ने स्वीकार किया कि कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इनकी सही संख्या की जानकारी नहीं दी।
किशोर ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों के डर से राज्य में कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।"
गौरतलब है कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की वजह से गुरुवार को पूर्वी सिहंभूम जिले में धलभूमगढ़ प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष गोबर्धन महाली को नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
किशोर ने बताया, "छतरपुर खंड के कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह और दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।"
उन्होंने बताया कि इस्तीफे को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय भेज दिया गया है। पार्टी ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications