कारपोरेट जगत वंचितों की सहायता करे : राष्ट्रपति
मानव सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा स्थापित एक्शन कैंसर अस्पताल के उद्घाटन मौके पर राष्ट्रपति ने कहा, "हम सभी राष्ट्रीय संपदा का उपयोग करते हैं। इसलिए राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। कारपोरेट जगत के लिए भी यह जरूरी है कि वह सामाजिक जिम्मेदारी के दर्शन को स्वीकार करे।"
उन्होंने कहा, "उनका लक्ष्य अपना उद्यम सफलता पूर्वक संचालित करना होना चाहिए लेकिन इसके साथ ही उन्हें समाज के विकास, वंचितों और गरीबों के कल्याण में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए।"
राष्ट्रपति ने कहा, "इस संदर्भ में मानव सेवार्थ ट्रस्ट का यह कदम स्वागत योग्य है।"
उन्होंने कहा कि लोगों में कैंसर और इसकी पहचान के बारे में जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications