सानिया का दिल पाक के लिए नहीं धड़क सकता : शिवसेना (लीड-1)
शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में कहा गया है, "सानिया की डोली भारत से उठेगी और पाकिस्तान में जाएगी जो हर मामले, चाहे युद्ध के मैदान या फिर खेल के मैदान में हमारा दुश्मन देश है।"
संपादकीय में कटाक्ष करते हुए कहा गया है, "सानिया का निकाह हैदराबाद में होगा और दावत-ए-वलीमा पाकिस्तान में होगा।"
पत्र में सानिया और उनके परिवार को पाकिस्तान द्वारा जल्द वीजा जारी किए जाने के फैसले को भी शिवसेना ने आड़े-हाथों लिया है। उसका कहना है, "ऐसा लगता है कि पाकिस्तान सानिया-शोएब की शादी का इंतजार कर रहा था।"
पत्र में कहा गया, "हमने सुना है कि प्यार अंधा होता है लेकिन हमें अभी भी शंका है कि कोई भारतीय सानिया-शोएब की शादी को मान्यता देगा। यदि सानिया भारत के लिए खेलना चाहती हैं तो उसे भारतीय लड़के से शादी करनी चाहिए।"
सामना ने टिप्पणी की, "यह हास्यास्पद है। आप शादी पाकिस्तानी से करते हैं और शोहरत, पैसा और सम्मान के लिए भारत खेलने आते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications