पासवान के घर में आग, 2 कारें क्षतिग्रस्त
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान के घर में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई, जिसमें दो कारों को नुकसान पहुंचा है।
पासवान का आवास कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास '10 जनपथ' के पास ही है।
एक अधिकारी ने बताया, "लॉन में सूखे पत्ते पड़े थे जिसमें करीब 3.20 बजे आग लग गई। हमने आग पर काबू पाने के लिए छह वाहनों को मौके पर भेजा।"
अधिकारी ने बताया कि आग के कारण दो कारों को नुकसान पहुंचा है और किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पासवान '12 जनपथ' स्थित बंगले में रहते हैं और पिछले वर्ष भी उनके घर में आग लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications