शिकागो में पाक टैक्सी चालक पर आरोप तय
शिकागो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में शिकागो की एक अदालत ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी टैक्सी चालक रजा लहरासिब खान पर पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन हरकत-उल जेहाद इस्लामी (हूजी)के सरगना इलियास कश्मीरी को धन भेजने की कोशिश करने का आरोप तय किया है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार रजा को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। इलियासी ने हजरत मोहम्मद के विवादास्पद कार्टून छापने वाले डेनमार्क के एक अखबार पर हमले कराने की कोशिश की थी।
अमेरिकी न्याय विभाग के प्रवक्ता रैंडल सेम्बोर्न ने बताया कि आरोप तय हो जाने की वजह से सात अप्रैल को अमेरिकी मजिस्ट्रेट के सामने होने वाली सुनवाई को रद्द कर दिया गया है।
कुछ ही दिन पहले मुंबई आतंकी हमलों में भूमिका कबूल करने वाले पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध रिचर्ड कोलमेन हैडली के कश्मीरी से संबंध थे। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हेडली, कश्मीरी के साथ मिलकर डेनमार्क के अखबार पर हमला करना चाहता था। यह हमला हो नहीं सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications