आगरा में बिजली वितरण व्यवस्था निजी हाथों में
शहर के करीब 2,000 से ज्यादा लोगों ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई, वहीं बहुत से लोगों ने बेहतर सेवा के लिए कंपनी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
बिजली वितरण को निजी हाथ में सौंपने के पहले ही दिन संचालन में कम से कम तीन बार व्यवधान आने की शिकायत मिली। जानकारी के मुताबिक 65 बार बिजली सेवा को ब्रेकडाउन करना पड़ा और आठ से अधिक ट्रांसर्फामर गर्म हो गए, जिन्हें जल्दी ही बदलने की जरूरत है।
'टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड' के अधिग्रहण के एक घंटे के भीतर ही 2,000 से अधिक लोगों ने सेवा से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज कराई।
'टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड' के प्रबंध निदेशक दीपक ठक्कर ने आईएएनएस को बताया, "खामियों की जांच की जा रही है और उसमें संरचनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं।"
उधर दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड (डीवीएनएल) ने सुबह तक अपनी हड़ताल जारी रखी, लेकिन राज्य सरकार के कानपुर की बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथ में न देने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
असंतुष्ट उपभोक्ताओं और कर्मचारियों ने जहां कई दिनों तक विरोध-प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने खुशी भी जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications