दिल्ली में साड़ी की दुकान में लगी आग
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार को अजमल खान मार्ग पर स्थित एक साड़ी की दुकान में भयंकर आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, "'दोपहर करीब दो बजे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गईं।"
पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "किसी के हताहत होने की जानकरी नहीं मिली है। दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications