सानिया-शोएब निकाह का विरोध तेज
सानिया-शोएब के बीच 14 अप्रैल को होने वाले निकाह के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राजधानी भोपाल में रैली निकाली। विहिप ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि वह सानिया के निकाह पर न केवल नजर रखे बल्कि इसकी जांच भी कराएं। विहिप का कहना है, "देश में 22 करोड़ मुसलमान हैं और उन्हें इनमें एक भी ऐसा नहीं मिला जो उसके अनुरूप हो। सानिया का यह कदम देश के स्वाभिमान के खिलाफ भी है।"
वहीं इंदौर में हिंदू सांस्कृतिक जनचेतना मंच ने सानिया मिर्जा के पुतले का दहन किया। इस संगठन ने सानिया मिर्जा के निकाह संबंधी कदम को राष्ट्रविरोधी करार दिया। इसी तरह जबलपुर में भी इस प्रस्तावित निकाह के खिलाफ प्रदर्शन कर सानिया का पुतला जलाया गया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications