रूसी रॉकेट अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र स्कवोर्तसोव और मिखाइल कोरियेंको और अमेरिकी ट्रेसी क्लेडवेल डॉसन आईएसएस 23 अभियान का हिस्सा हैं। यह रविवार को केंद्र पहुंच जाएगा। ये अंतरिक्ष यात्री 16 सितम्बर को धरती पर लौटेंगे।
यान स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह नौ बजकर 26 मिनट पर आईएसएस पहुंचेगा।
इस समय आईएसस में रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोतोव, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री टिमोथी क्रीमर और जापानी अंतरिक्ष यात्री सोएची नोगुचाइ मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications