आतंकी हमलों का दर्द भुलाने के लिए नाट्य समारोह का आयोजन
इस्लामिक आतंकवाद से प्रभावित पाकिस्तान में लोगों को हंसाने और आनंदित करने के लिए इस्लामाबाद में इस सप्ताह 'टाइम टू शेयर लाफिंग मोमेंट्स' के नाम से एक कॉमेडी नाट्य समारोह का आयोजन किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तानी राष्ट्रीय कला परिषद (पीएनसीए) के निदेशक हसन अब्बास रजा ने कहा, "पाकिस्तान में आतंकवाद की वजह से काफी तनाव का माहौल है। अत: हम पाकिस्तानी लोगों को खुशी के कुछ अच्छे पल देना चाहते हैं, विशेषतौर से रावलपिंडी और इस्लामाबाद में।"
पाकिस्तान में थिएटर के मशहूर कलाकार तौकी नासीर ने कहा इस समारोह में हास्य, संगीत, नृत्य और कठपुतली कार्यक्रमों का मंचन किया गया।
इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुती देने वाले थिएटर कलाकारों ने जहां अपनी प्रस्तुती का आनंद लिया वहीं दूसरी तरफ दर्शक भी इन कार्यक्रमों की सराहना की।
गौरतलब है कि कॉमेडी समारोह का आयोजन पीएनसीए और संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था और इसमें दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया।
वर्ष 2009 में कला परिषद ने पहले राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया था। यह समारोह 43 दिन तक चला था जिसमें देश भर के 30 समूहों ने भाग लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications