बजटीय प्रावधान से विकास को बढ़ावा मिलेगा : प्रणब

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) के एक कार्यक्रम में मुखर्जी ने कहा, "मैं आशावादी हूं कि इस साल के बजट में मैंने जो कदम उठाया है उससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था नौ फीसदी की विकास दर पर लौटेगी।"

उन्होंने कहा, "वर्ष 2009-10 में अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो वैश्विक मानकों के लिहाज से शानदार है। वर्ष 2010-11 के बीच विकास की दर 8.25-8.75 के बीच रहेगी।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2011-12 तक नौ फीसदी की दर से और उसके बाद 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 10 फीसदी की दर से बढ़गी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+