अलीपुर चिड़ियाघर में हाथी के बच्चे की मौत
कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अलीपुर वन्यप्राणी उद्यान में हाथी के एक बच्चे की शुक्रवार को डायरिया से मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के मुख्य वन संरक्षक अतानु राहा ने कहा कि हाथी के चार माह के इस बच्चे को संक्रमण के बाद पांच बोतल नमक का घोल दिया गया था।
राहा ने कहा, "हाथी का यह बच्चा पश्चिम मिदनापुर के दांतन से यहां उस समय लाया गया था। उस समय उसकी उम्र एक महीना थी।"
साहा ने बताया कि इस तरह के मामलों में जिंदगी बचना बहुत कठिन होता है। उसे मां के दूध की आवश्यकता थी लेकिन वह उसे नहीं मिल सका। चिकित्सकों का एक दल लगातार उस पर नजर रखे हुए था लेकिन अंत में उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications