भारतीय सीमा में प्रसव कराने वाली हो सकती है गिरफ्तार
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक 25 वर्षीय असमा बीबी को सोमावार प्रसव पीड़ा शुरू होने पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यह नजदीकी अस्पताल दरअसल पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का था। अस्पताल ने उक्त महिला के बांग्लादेशी होने की जानकारी मिलने के बाद भी मानवीय आधार पर उसे भर्ती कर लिया। कुछ ही देर बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया।
असमा के पति शाहजहां के मुताबिक वह बहुत तकलीफ में थीं इसलिए भारत-बांग्लादेश एन्क्लेव एक्सचेंज कोआर्डिनेशन कमिटी के नेताओ से सीमा सुरक्षा बलों से संपर्क किया।
समाचार पत्र के मुताबिक भारतीय अधिकारी वैध दस्तावेजों के बिना चिकित्सीय सुविधा लेने वाले दंपति को गिरफ्तार करने के बारे में विचार कर रहे हैं। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात शिशु के माता-पिता को गिरफ्तार करने की बजाए परिवार को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications