आतंकवादियों ने बनाया पटरी को निशाना (लीड-2)
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा के काकापोरा रेलवे स्टेशन के निकट गुलबाग (रत्निपोरा) गांव में आठ फुट तक पटरी को उड़ा दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुबारक गनाई ने आईएएनएस को बताया, "पटरी की मरम्मत का काम शुक्रवार सुबह आरंभ हुआ। इस मार्ग पर रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।"
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की वजह से दक्षिणी कश्मीर के कोजीगुंड स्टेशन से बारामूला को जाने वाली यात्री रेलगाड़ी को रद्द करना पड़ा। कुछ रेलगाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया।
यह पहली बार है जब आतंकवादियों ने राज्य में रेल सेवाओं को बाधित करने का प्रयास किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications