एसबीआई प्रबंधक का अपहरण
पुलिस के अनुसार इटावा जिले में एसबीआई की सरसईनावर शाखा के प्रबंधक शहजादे सिंह (45) गुरुवार रात मोटरसाइकिल से मैनपुरी स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपहर्ताओं ने उन्हें अगवा कर लिया।
कुर्ला थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में इस तरह की बात सामने आ रही है कि अपहर्ता कार में सवार थे। कुरारी गांव के पास रास्ता घेरकर उन्होंने अपहरण किया। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
शर्मा ने कहा कि घटना के बारे में जिले के सभी पुलिस थानों को सूचित कर सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। अपहर्ताओं के बारे में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। उनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications