नक्सली विस्फोट में सुरक्षाकर्मी घायल
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर स्थित नक्सल प्रभावित नारायणपटना शहर के नजदीक एक वन क्षेत्र में जब दो सुरक्षाकर्मी पुलिया में स्नान के लिए पहुंचे तभी खदान में विस्फोट हुआ।
उन्होंने कहा, "उनमें से एक के पैर में चोट आई है।"
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह विस्फोट तब हुआ है जब राज्य एवं केंद्रीय बल इलाके में नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications