बिहार में नक्सलियों का प्रवक्ता गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया, "गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नक्सली नरेश यादव उर्फ अविनाश को झाझा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली, नक्सलियों के मुंगेर-जमुई-लखीसराय क्षेत्रीय समिति का प्रवक्ता बताया जाता है।"
नीलमणि के मुताबिक गिरफ्तार किए गए नक्सली से पूछताछ के आधार पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशा है कि अविनाश से नक्सलियों के बारे में अहम जानकारी हासिल हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications