कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के बेहमा वन क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिलने के बाद सेना और पुलिस ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि इलाके में मुठभेड़ अभी तक जारी है।
इससे पहले राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए थे। गोलीबारी में तीन जवान भी शहीद हो गए थे।
मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के बारे में कहा जा रहा है कि वे 23 मार्च को पालवालान आए थे, जिसके बाद वे कालाकोट गए।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिेनेंट कर्नल बिप्लब नाथ ने बताया कि आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने के बाद सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा, "एक महिला ने सेना को कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी दी थी।"
रियासी जिले में गुरुवार को भी मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत वताली ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications