स्वलीनता के इलाज में मददगार हो सकती हैं सांगबर्ड!
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता क्रिस पोंटिंग कहते हैं, "गाना सीखना हर प्रकार के सीखने का एक उत्कृष्ट प्रतिमान है।"
यह नन्ही सी चिड़िया मनुष्य के सीखने और स्मृति की प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण हो सकती है।
सांगबर्ड के नर बच्चे मानव शिशुओं की तरह ही अपने पिता के गाने की नकल सीखने से पहले तुतलाहट के साथ बोलना शुरू करते हैं। इस चिड़िया के सीखने की यह प्रक्रिया मनुष्यों में स्वलीनता, सदमे, हकलाहट और परकिंसंस जैसे विकारों को समझने में सहायक हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications