वीके सिंह बने 26वें थल सेना प्रमुख

अब तक पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी इन सी) रहे सिंह 11.3 लाख की संख्या वाली सेना के प्रमुख होंगे। सिंह को 14 जून, 1970 को राजपूत रेजीमेंट में कमीशन मिला था। सिंह के पास उग्रवाद विरोधी कार्रवाई का लंबा अनुभव है।
राजपूत रेजीमेंट से आने वाले सिंह ने वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के साथ कार्लिस्ले स्थित यूएस आर्मी वार कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने अमेरिका में फोर्ट बेन्निंग से रैंजर्स कोर्स किया। वह जून 1970 में सेना में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications