यौन उत्पीड़न मामले में 3 छात्र निष्कासित

पहले मामले में शोध छात्र धीरज सिंह ने महिला प्रोफेसर को कथित रूप से अश्लील एसएमएस भेजा था। गुरुवार को विश्वविद्यालय के धीरज के खिलाफ महिला प्रोफेसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्र उन्हें दो महीने से एसएमएस भेजकर तंग कर रहा है।
पढ़ें- यौन उत्पीड़न से संबंधित अन्य खबरें
शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। सोमवार को प्रोफेसर ने फिर पुलिस से संपर्क किया और कहा कि छात्र उन्हें अभी भी एसएमएस भेज रहा है। इसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर ने पुलिस के अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन से भी शिकायत की जिसके आधार पर छात्र को निलंबित कर दिया गया है।
दूसरे मामले में दो अन्य छात्रों न एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। इन दोनों के खिलाफ प्रोक्टर प्रो मसूद आलम की प्रोक्टोरियल कमेटी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट कुलपति नजीब जंग को सौंपी, जिसके बाद मंगलवार को इन दोनों को भ निष्कासित कर दिया गया। यही नहीं साथ में पहले मामले में लिप्त छात्र को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन दोनों छात्रों की पहचान गुप्त रखी गई है। तीनों छात्रों के जामिया परिसर में आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications