26/11 केस: सुनवाई पूरी, फैसला 3 मई को

मुंबई हमलों के लिए लगाई गई विशेष अदालत में चल रही कसाब की सुनवाई पूरी होने के संबंध में जानकारी देते हुए अभियोजन पक्ष के वकील उज्जवल निकम ने मीडिया से बताया कि इस मामले पर अदालत 3 मई को फैसला सुनाएगी। अदालत ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
पढ़ें- दैट्स हिन्दी पर देश विदेश की ताजा खबरें
उन्होंने बताया कि इस मामले में 650 से ज्यादा लोगों ने गवाही दी। सभी गवाही और सबूतों की बिला पर अब कोर्ट को सिर्फ फैसला सुनाना है। 650 लोगों की गवाही और सबूतों से यह साफ हो गया है कि मुंबई पर आतंकी हमलों में पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने 26 फरवरी 2009 को इन हमालें के तहत चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद से लगातार सुनवाई चल रही थी। सुरक्षा कारणों के चलते इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत लगाई गई थी वो भी जेल के अंदर।












Click it and Unblock the Notifications