केरल में सिर्फ 4 मंत्रियों के पास हैं एम्बेस्डर कारें
तिरूवनंतपुरम, 31 मार्च (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन सहित केवल चार मंत्री देश के पारंपरिक आधिकारिक वाहन एम्बेस्डर कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि चार साल पहले 19 सदस्यों वाला पूरा मंत्रिमंडल ही परिवहन के लिए सफेद एम्बेस्डर कारों का उपयोग करता था।
मई 2006 में जब मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की थी उस समय टीवी चैनलों ने यहां सेंट्रल स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट के नजदीक 19 चमकती हुईं एम्बेस्डर कारें दिखाई थीं। मंत्रिमंडल ने सेंट्रल स्टेडियम में ही शपथ ग्रहण की थी।
अब शपथ ग्रहण समारोह के लगभग चार साल बाद 15 मंत्रियों ने इन कारों का इस्तेमाल बंद कर दिया है। वर्तमान में केवल अच्युतानंदन, एस. सर्मा (मछली पालन मंत्री), एम. विजयकुमार (कानून मंत्री) और जी. सुधाकरन (सहकारिता मंत्री) ही इन कारों का उपयोग कर रहे हैं।
एम्बेस्डर का इस्तेमाल छोड़ने वाले 15 मंत्रियों में से 11 स्कोडा के विभिन्न मॉडलों की कारें इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि चार अन्य के पास इनोवा कारें हैं।
अच्युतानंदन ने मंगलवार को केरल विधानसभा को बताया कि मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदने में कुल 2.34 करोड़ रुपये का खर्च आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications