हेडली की तरह बयान से पलटेगा नहीं राणा

Tahawwur Rana
शिकागो। मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता व लश्‍कर-ए-तैयबा के सदस्‍य डेविड हेडली के बाद अब कनाडा के संदिग्‍ध आतंकी तहव्‍वुर राणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बार जो सबसे खास होगा वो यह कि हेडली की तरह राणा अपने बयान को बदलेगा नहीं। यह दावा राणा के वकील ने किया है। इससे यह साफ हो गया है कि हेडली द्वारा कबूले गए जुर्म के विपरीत कोई भी बात राणा के बयान में नहीं आएगी।

पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी तहव्वुर हुसैन राणा के वकील पैट्रिक ब्लेगान ने कहा है कि राणा अपना अपराध कबूलेगा नहीं। मुंबइ हमलों से संबंधित आरोपों का वो खुलकर सामना करेगा।

पढ़ें- 26/11 में पाक सैन्‍य अधिकारियों का भी हाथ

राणा को अमेरिकी अदालत में मंगलवार को पेश किया गया, जहां संघीय अभियोजकों ने गोपनीय सूचना तथा सबूत इकठ्ठा करने के लिए सितंबर तक का समय मांगा। राणा की सुनवाई सितंबर में शुरू होगी, जिसके लिए जांच दल ने समय मांगा है। वहीं राणा के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मीडिया में यह बात पहले ही आ गई थी कि हेडली अपना गुनाह कबूल करने जा रहा है। उसने विधि विभाग को यह संकेत देने की इजाजत दे दी थी और वह पहले से ही जांच दल का सहयोग कर रहा था।

रही बात राणा की तो वो सुनवाई का सामना करेंगे। हेडली का बयान राणा के मामले को कैसे प्रभावित कर सकती है, इस बात के सबूत जुटाए जा रहे हैं। अभी भी राणा का मामला काफी मजबूत है। भारत द्वारा राणा से पूछताछ करने की अनुमति पर वकील ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि कौन वास्तव में किससे बात करना चाहता है और क्या स्थितियां हैं। यदि वे कहते हैं तो मैं इसके बारे में विचार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि हेडली ने 18 मार्च को मुंबई आतंकी हमले की साजिश में अपना हाथ होने का गुनाह कबूल किया था। यही नहीं इसके अलावा हेडली पर लगे सभी 12 आरोपों में उसने अपना अपराध कबूला था। अधिकारियों के मुताबिक राणा के मामले की सुनवाई सितंबर के बाद शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+