यूएई: मौत की सजा पाने वाले भारतीयों की मदद करेगी सरकार
नई
दिल्ली। भारत सरकार उन 17 भारतीयों की हरसंभव कानूनी मदद करेगी, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अदालत ने एक पाकिस्तानी नागरिक की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई है। id="toptextpromo">प्रवासी
मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने मंगलवार को एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि शारजाह में भारतीय वाणिज्यदूत भारतीय नागरिकों पर लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं और उन्हें पूरी कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी। रवि ने कहा, "मैंने अपने सचिव को निर्देश दिया है कि वह वाणिज्यदूत के संपर्क में रहें और यह देखें कि 17 भारतीय नागरिकों को अपील दाखिल करने के लिए हरसंभव कानूनी मदद मिले और मामले के लिए वकील नियुक्त करने के लिए कहा है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि शारजाह में पिछले वर्ष अवैध शराब के कारोबार को लेकर हुए विवाद के बाद एक पाकिस्तानी नागरिक की हत्या और तीन अन्य लोगों को घायल करने के मामले में शारजाह की अदालत ने 17 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है।











Click it and Unblock the Notifications