बिहार में अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मौत

इधर, ग्रामीण इस बीमारी के भय से गांव छाड़ने को विवश हैं। शिव प्रसाद नाम के ग्रामीण का कहना है कि इस बीमारी का मुख्य प्रभाव गांव के पश्चिमी टोले में है। वे कहते हैं कि इस टोले में करीब 1000 लोग हैं परंतु बीमारी के भय से अधिकांश लोग बच्चों को लेकर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गये हैं।
पढ़ें- बिहार की अन्य खबरें
इधर, अररिया के सिविल सर्जन डी़ डी़ प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि प्रभावित गांव में एक एंबुलेंस सहित स्वास्थ्य विभाग का एक दल मौजूद है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में सबसे पहले पेट में दर्द होता है और फिर तेज बुखार के बाद बच्चे की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने बताया कि भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भी चिकित्सकों का एक दल आकर कुछ लोगों के रक्त के नमूने ले गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications