'कम हो रहे हैं खाद्य वस्तुओं के दाम'

एक सम्मेलन से इतर पत्रकारों के खाद्य महंगाई के बारे में पूछने पर चंद्रशेखर ने कहा, "चीनी की कीमत कम हुई है। दालों की कीमतें गिरी हैं। गेहूं और चावल की कीमत स्थिर है। खाद्य तेल स्थिर है। सब्जियों की कीमतें घट रही हैं।" उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई और यदि देखें तो मुद्रा स्फीति की दर में भी कमी आई है।
पढ़ें- दैट्स हिन्दी पर ताजा खबरें
देश की खाद्य महंगाई की दर 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में थोड़ा गिरकर 16.22 प्रतिशत थी। इसके पिछले हफ्ते में खाद्य महंगाई की दर 16.3 प्रतिशत थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा पिछले गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि गैर खाद्य वस्तुओं में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications