हरदोई में सड़क हादसों में 14 मरे
हरदोई, 30 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक ओ.पी.सागर ने मंगलवार को आईएएनएस से तीनों हादसों में 14 लोगों की मारे जाने की पुष्टि की।
पुलिस के मुताबिक सभी दुर्घटनाएं तड़के हुईं। पहला हादसा शाहजहांपुर रोड पर अटवाअसी गांव के पास हुआ जहां ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।
दूसरी घटना हरपालपुर गांव के पास गर्ला नदी के पुल पर हुई जहां एक वैन पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई। वैन में सवार सभी लोग मुरादाबाद के कालीन व्यापारी बताये जा रहे हैं।
तीसरा हादसा लखनऊ रोड पर खतुई गांव के पास हुआ जहां दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications