अपमान से खफा सुमन ने लोकसभा और पार्टी से इस्तीफे इच्छा जताई
उन्होंने सोमवार रात पार्टी अध्यक्ष, लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सुदीप बंदोपाध्याय, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता पार्थ चटोपाध्याय और केंद्रीय मंत्री मुकुल राय को पार्टी छोड़ने के संबंध में एसएमएस भेजा।
गायक से राजनीतिज्ञ बने कबीर ने अपने एसएमएस में कहा, "मैं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और लोकसभा की सदस्यता से एक साथ इस्तीफा दे रहा हूं। आपकी सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं।" एसएमएस में उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह नहीं बतायी।
बाद में कबीर ने कहा, "सोमवार को दक्षिणी 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में मेरा अपमान हुआ। इस तरह कभी किसी ने मेरा अपमान करने का साहस नहीं किया।"
कबीर ने बांग्ला चैनल 'स्टार आनंद' से कहा कि कुछ महीने से पार्टी नेता उनका अपमान कर रहे थे। उन्होंने कहा, "लेकिन अब मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं फिर से संगीत की दुनिया में लौट जाउंगा। मैं रियाज करूंगा और लालगढ़ के लिए गीत लिखूंगा।"
एसएमएस के संबंध में बंदोपाध्याय ने कहा कि पार्टी अब कबीर के औपचारिक इस्तीफे का इंतजार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कबीर को नक्सलियों के प्रति झुकाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने जादवपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications