मास्को विस्फोटों में पाक-अफगान आतंकवादियों के हाथ का अंदेशा : रूस (लीड-1)
लावरोव ने कहा कि इस बात का अंदेशा है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के अशांत क्षेत्र के इस्लामी आतंकवादियों ने मास्को में हुए विस्फोटों के लिए सहायता की होगी। कनाडा में जी 8 के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में उन्होंने यह बात कही।
लावरोव ने कहा कि ऐसा अंदेशा है कि मास्को में हुए विस्फोटों को बाहरी सहयोग से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा, "फिलहाल किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।"
लावरोव ने कहा कि मास्को इस बात से अवगत है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि कई आतंकवादी संगठन न केवल अफगानिस्तान में हमले करते हैं बल्कि अन्य देशों को भी निशाना बनाते हैं।"
बैठक में कनाडा के विदेश मंत्री लॉरेंस केनन ने कहा, "मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए आतंकवादी हमले की हम निंदा करते हैं, जिनमें कई निर्दोष मारे गए और घायल हुए। जी-8 देशों के विदेश मंत्रियों ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।"
बैठक में रूस, नार्वे, अमेरिका और डेनमार्क के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। लावरोव ने कहा कि भविष्य में ऐसे हमलों से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।
मास्को में सोमवार को पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications