चीन की नदी से 21 बच्चों के शव बरामद
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के शेनदांग प्रांत की एक नदी से श्रमिकों ने 21 बच्चों के शव बरामद किए हैं। कई शवों पर एक अस्पताल का पहचान टैग भी लगा हुआ है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'बीजिंग न्यूज' के हवाले से बताया कि प्लास्टिक बैग में पैक बच्चों के शवों पर शेनदांग प्रांत के जीनिंग शहर में स्थित एक अस्पताल की मुहर लगी हुई है।
शहर के स्वास्थ्य ब्यूरो ने गौंगफू नदी से बच्चों के शव मिलने की पुष्टि कर दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीन शवों के पहचान की पुष्टि की है और बताया कि ये बच्चे गंभीर रूप से बीमार थे। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी। अस्पताल जीनिंग चिकित्सा विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है।
यह सनीसनीखेज मामला सामने आने पर अस्पताल के कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
खबर है कि उनमें पांच बच्चों के शव भी उसी अस्पताल से जुड़े हुए हैं और 13 बच्चों के शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications