बिहार में सड़क हादसे में 7 मरे
पुलिस के अनुसार सोमवार रात यात्रियों से भरी एक जीप डेहरी से तिलौथु जा रही थी कि बरडीहा गांव के समीप डेहरी-रोहतास मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।
पुलिस के अनुसार इस घटना में 10 लोग घायल भी हो गए, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में करवाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications