जायसवाल ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ किया विचार-विमर्श
बैठक में ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर ध्यान दिया गया कि भारत में कोयले की तेजी से बढ़ती मांग और ऊर्जा सृजन के लिए बढ़ते मूल्यों को देखते हुए कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड कोयले की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए विदेशों में परिसम्पत्तियों के अधिग्रहण पर विचार कर रहा है।
कोल इंडिया लिमिटेड ने इसके लिए दीर्घावधि समझौते के साथ हरित परियोजनाओं की शुरुआत के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सामरिक साझेदारी के लिए वैश्विक अभिव्यक्ति पत्र भी जारी किया है।
बैठक में दोनों पक्षों ने स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी के साथ-साथ भूमिगत कोयला गैसीकरण के क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई है और भारतीय कंपनियां इस अध्ययन में उनका सहयोग कर रही है। जायसवाल ने कहा कि भारतीय पक्ष इन पहलों का पूरा समर्थन करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications