पहली अप्रैल से शुरू होगी जनगणना

Indian women
नई दिल्ली। देश की 1.2 अरब आबादी का सही आंकड़ा तैयार करने और हर नागरिक का डाटाबेस तैयार करने का काम पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगा। शुरुआत देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से होगी, उसके बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का नाम सूचीबद्ध किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने इस जनगणना को मानव के अस्तित्व में आने के बाद की सबसे बड़ी जनगणना बताया है। यह 1872 के बाद देश की 15वीं जनगणना होगी। इस पर 2,209 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पढ़ें- राज्‍यों की खबरें दैट्स हिन्‍दी पर

गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने कहा है कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पिल्लई ने कहा है कि इस प्रक्रिया के तहत एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। यह डाटाबेस जनसांख्यिकी, आर्थिक गतिविधि, साक्षरता व शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, प्रजनन एवं मृत्यु, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, भाषा, धर्म व प्रवजन पर आधारित होगा।

जनगणना-2011 इसलिए भी ऐतिहासिक होगी, क्योंकि सरकार इसके जरिए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) तैयार करना चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+